एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभा का सम्मान: कक्षा 10 के मेधावियों का भव्य अलंकरण, तालियों से गूंजा सभागार।
चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल व निदेशक निलांशु अग्रवाल ने पहनाए मैडल, प्रधानाचार्य ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
—
उझानी, 7 मई।
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी के सभागार में बुधवार को कक्षा 10 के मेधावी छात्रों का गर्मजोशी से भव्य अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में वरीयता सूची में श्रेष्ठ स्थान हासिल करने वाले छात्रों का विद्यालय परिवार ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।
समारोह में विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट तथा उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने मेधावी छात्रों को ‘ऑनर ऑफ सर्टिफिकेट’ व मैडल देकर सम्मानित किया। छात्रों की उपलब्धि पर पूरा सभागार गर्व से भर उठा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रांजल शर्मा व गौरव शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर निदेशक निलांशु अग्रवाल ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “यह सिर्फ शुरुआत है। मेहनत और अनुशासन से आप हर मंजिल पा सकते हैं।”
प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट व उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक महोदय ने छात्रों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
समारोह के अंत में चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा, “अंक महत्वपूर्ण हैं, लेकिन जीवन में एक अच्छा और सफल इंसान बनना सबसे बड़ी उपलब्धि है। अपने संस्कारों को हमेशा याद रखें।”








समारोह में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10 के सभी मेधावी छात्रों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने भी विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।
—
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

