1:51 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत कादरचौक पुलिस का जागरूकता अभियान

बदायूं

मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत कादरचौक पुलिस का जागरूकता अभियान तेज

महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर थाना कादरचौक पुलिस पूरी तरह सतर्क, साइबर अपराध से बचाव के दिए महत्वपूर्ण टिप्स
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे “मिशन शक्ति-5” अभियान के अंतर्गत थाना कादरचौक पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गांवों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों तथा स्कूल-कॉलेजों के आसपास पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग या अन्य अपराध होने पर तुरंत पुलिस सहायता लें। टीम ने महिलाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला सहायता हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने साइबर अपराधों से बचने के लिए विशेष जागरूकता फैलाते हुए कहा कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें और सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतें। महिलाओं और छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना डर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
थाना कादरचौक पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान को क्षेत्रीय महिलाओं और छात्राओं ने सराहा तथा पुलिस की इस पहल को सुरक्षा और विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया। मिशन शक्ति-5 अभियान के माध्यम से पुलिस लगातार महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है, जिससे समाज में सुरक्षा और सम्मान का वातावरण मजबूत हो

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस