1:51 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति-5 जागरूकता अभियान

अलापुर पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति-5 जागरूकता अभियान, महिलाओं को साइबर अपराधों से किया सतर्क

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में थाना अलापुर पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित जानकारी देते हुए सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने बाजारों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड, ओटीपी साझा करने जैसी घटनाओं के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने सहभागिता कर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को गंभीरता से सुना।
थाना अलापुर पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में महिलाओं के बीच सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस