1:51 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

शांति भंग पर अलापुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

बदायूं

शांति भंग पर अलापुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

बदायूँ। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का पालन सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अलापुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वीरपाल पुत्र मटरू निवासी ग्राम सूरजपुर को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित किए जाने की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना अलापुर पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस