प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया के परिसर में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नवाब सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आहूत की गई। नियम के अनुसार बैठक का कोरम पूरा है। आज की बैठक में पूर्व बैठक की समीक्षा की गई और एजेंडा पढ़कर सुनाया गया एवं विद्यालय में निम्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। सहायक अध्यापक काजिम अली ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जनगणना का पहला चरण 22 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक मकान गणना और मकान सूचीकरण गणना होनी है। जनगणना का दूसरा चरण 9 फरवरी, 2027 से 28 फरवरी, 2027 तक प्रथम चरण मकान सूचीकरण के मकान की गणना स्व गणना 7 मई, 2026 से 21 मई, 2026 तक फील्ड कार्य 22 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक। आज की बैठक में सभी अभिभावकों को अवगत कराया गया के जनगणना में लगे प्रगणक घर-घर जाएंगे आप लोगों से 34 बिंदुओं पर सूचना से संबंधित विभिन्न संकलित कर डेटा ऑनलाइन करेंगे। भारत में यह जनगणना पहली बार डिजिटल जनगणना है। पहली जनगणना 1881 में हुई थी। यह 2027 की जनगणना 16 वीं जनगणना है। भारत की अनियमित जनगणना 1872 में शुरू हुई। भारत की प्रथम नियमित जनगणना 1881 में प्रारंभ हुई। वर्ष 2027 की जनगणना भारत की 16वीं और स्वतंत्र भारत की 8वीं जनगणना है उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों की शत प्रतिशत अपार आईडी बन चुकी है जिन बच्चों की अपार आईडी नहीं बनी है या तो उनके आधार कार्ड अपडेट नहीं है या आधार कार्ड बने नहीं है जिन बच्चों के आधार कार्ड बने नहीं है उनके जन्म प्रमाण पत्र अति शीघ्र बनवा ले ताकि आधार कार्ड बन सके और बच्चों की शत प्रतिशत अपार आईडी बन सके। ग्राम प्रधान अनारकली ने बताया की ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई, से 15 जून, तक चलेगा इस दौरान विद्यालय बंद रहेगा किसी भी चोरी की घटना हो इससे पहले आवश्यक सामान जैसे- गैस सिलेंडर, बर्तन या अन्य कोई महंगी वस्तुएं किसी सुरक्षित स्थान पर रखवा दें ताकि चोरी होने से बचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि आज की बैठक में विद्यालय के ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधों की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी पर चर्चा की गई और यह तय किया गया जो छोटे पौधे हैं समय-समय पर इन पौधों को पानी देने की जरूरत पड़ेगी और उनकी सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नवाब सिंह ने कहा कि विद्यालय में छोटे बच्चों की गर्मियों में देखभाल करना एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। विशेष रूप से जब तापमान और हीट वेव लेवल का स्तर बहुत अधिक हो छोटे बच्चे विशेष कर प्री-स्कूल और प्राथमिक स्तर के बच्चे गर्मी से जल्दी प्रभावित होते हैं क्योंकि उनके शरीर का तापमान नियंत्रित करने की क्षमता विकसित हो रही होती है वर्ष 2026 की एडवाइजरी और विशेषज्ञों के अनुसार यहां स्कूल और शिक्षकों के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए हैं। कक्षाओं का तापमान आरामदायक होना चाहिए जो लगभग 26 डिग्री के आसपास हो वेंटिलेशन कमरे हवादार होनी चाहिए। पंखे का उपयोग करें। बच्चों को समय-समय पानी पीने के लिए प्रेरित करते रहें। हर समय ठंडा और साफ पानी उपलब्ध कराते रहें। बच्चों को पानी के अलावा नींबू पानी, नारियल पानी पीने के लिए प्रोत्साहित करें। छुट्टी के समय टोपी या छाता का प्रयोग करें। प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया के प्रभारी प्रधानाध्यापक जमीर अहमद ने अपने संबोधन में कहा की वर्तमान सत्र 2026-27 में नवीन नामांकन हेतु कक्षा एक में प्रवेश हेतु समय सीमा निर्धारित कर दी गई है अब 6 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके बच्चों को ही प्रवेश मिलेगा 31 जुलाई, तक 6 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले बच्चों का प्रवेश लिया जाएगा। इस नियम के तहत जिन बच्चों की उम्र 1 अप्रैल, तक 5 वर्ष 8 माह पूरे हो चुके हैं उनका प्रवेश हो सकेगा। विद्यालयों में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन हो कोई बच्चा नामांकन से वंचित न रहे। स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली अतिशीघ्र निकाली जाएगी, जिसकी सूचना एक दिन पहले दी जाएगी, जिसमें सभी लोगों की सहभागिता अनिवार्य है इस पर बैठक में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पिछले सत्र की भांति इस सत्र में भी बच्चों को डीबीटी के तहत ₹1200 की धनराशि आप समस्त अभिभावकों के खाते में आनी है जिन अभिभावकों के आधार कार्ड बैंक खातों में लगे हुए हैं वह खाता बैंक में सीडेड होना अनिवार्य हैं कोई भी खाता बंद नहीं होना चाहिए वह आधार से जुड़ा होना चाहिए ताकि विभाग के द्वारा ₹1200 की धनराशि जारी की जाएगी वह आपके खातों में आ सके। इसलिए खातों की समय-समय पर केवाईसी करवाते रहें और खाते एक्टिव मोड में रखें। शिक्षामित्र सुनीता देवी ने बताया की बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा परिवार सर्वेक्षण या हाउसहोल्ड सर्वे का आयोजन किया जाता है इस सर्वेक्षण का उद्देश्य शिक्षा से संबंधित विभिन्न संकलित कर डाटा ऑनलाइन करेंगे पहलुओं का अध्ययन करना है मिशन प्रेरणा के तहत पूरे राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए काम कर रहा है कक्षा 1 से 8 तक सभी बच्चों के लिए मूलभूत शिक्षा प्राप्त करने को ड्रॉप आउट सर्वेक्षण के माध्यम से यह कोशिश की जाती है कि बच्चे क्यों ड्रॉप आउट कर रहे हैं उनके शिक्षा में क्या बधाएं आ रही हैं। सर्वेक्षण के माध्यम से यह जानने में मदद मिलती है कि कितने बच्चे स्कूल से बाहर हैं और उन्हें शिक्षा तक कैसे पहुंचाया जा सकता है। सर्वेक्षण के परिणाम के आधार पर निर्धारित किया जा सकता है कि क्षेत्र में अधिक शिक्षकों की आवश्यकता है अथवा नहीं कुल मिलाकर परिवार सर्वेक्षण बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है यह विभाग को शिक्षा से संबंध हेतु मुद्दों को समझने और शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है। विभाग के द्वारा परिवार सर्वेक्षण में लगाए गए शिक्षक शिक्षिकाएं घर-घर सर्वे करने जाएंगे समस्त विभागों को अवगत कराया जाता है कि सर्वे करने में सहयोग करें और परिवार के सदस्यों की सही जानकारी देकर सही आंकड़े के एकत्र करने में सहयोग करें। इसके साथ ही कुछ अन्य बिंदुओं पर चर्चा-परिचर्चा के उपरांत सूक्ष्म जलपान के साथ-साथ बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ आज की बैठक में उपस्थित हुए सभी बच्चों के माता-पिता अभिभावकों को धन्यवाद कर माह की अगली बैठक हेतु पुनः उपस्थित रहने का आग्रह कर आज की बैठक कार्यवाई का समापन किया गया। इस अवसर पर अनारकली, नवाब सिंह, जमीर अहमद, काजिम अली, सुनीता देवी, विजेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण पाल, राजवीर, सीमा, मीणा, कमलेश, गीता, मीना रानी, किरन आशा आदि ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

