1:54 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

में दर्दनाक सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवक गंभीर घायल

बदायूं

बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवक गंभीर घायल

बदायूं। जनपद के दातागंज तहसील क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव के पास शाम करीब 6 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार में आ रही दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार उसहैत से बदायूं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में एक बाइक असंतुलित हो गई और दूसरी बाइक से जा टकराई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही उसहैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायलों को अपने निजी वाहन से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को भी कब्जे में ले लिया है।
घायलों की पहचान उसहैत के वार्ड नंबर 2 निवासी रुकसाद पुत्र शमशाद और रूपापुर नगला निवासी धीरज पुत्र रामवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को भी दे दी है।
थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण अज्ञात वाहन को बचाने के दौरान संतुलन बिगड़ना सामने आया है। फिलहाल दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस