उझानी -उधारी के तकादे में घर में घुसकर मारपीट, पिता-पुत्रों पर केस दर्ज।
उझानी (बदायूँ), 6 मई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैंसोरा में उधारी के तकादे को लेकर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम भैंसोरा निवासी रामरहीस पुत्र अनार सिंह ने 5 मई को कोतवाली में तहरीर दी। शिकायत के अनुसार, 27 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे गांव के ही देवसिंह पुत्र अमृत लाल अपने तीन बेटों रंजीत, नीतेश व राहुल उर्फ अजीत के साथ लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आया।
आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए रामरहीस और उसके परिवार से लात-घूंसों व लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में रामरहीस के बेटे रवि सिंह को गंभीर खुली व गुम चोटें आई हैं। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह करेंगे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

