उझानी-काशीराम आवास के पास सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, 1150 रुपये बरामद।
उझानी (बदायूँ), 6 मई।
कोतवाली पुलिस ने सट्टा खाईबाड़ी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सट्टा डायरी, डॉट पेन व 1150 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
5 मई को शाम 4:30 बजे पुलिस टीम गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि बहादुरगंज स्थित काशीराम आवास की दीवार की आड़ में एक व्यक्ति सट्टा लिख रहा है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि आरोपी दीवार के पीछे बैठकर जोर-जोर से “आओ-आओ, एक लगाओ नम्बर पाओ” कहकर लोगों को बुला रहा था। पुलिस ने दबिश देकर मौके से शाहिल पुत्र इशरत, उम्र 22 वर्ष, निवासी गद्दी टोला, उझानी को पकड़ा।
जामातलाशी में आरोपी के बाएं हाथ में नोटबुक व 120 रुपये, दाएं हाथ से डॉट पेन तथा पेंट की जेब से 1030 रुपये मिले। कुल 1150 रुपये बरामद हुए। डायरी के पहले पेज पर GB 63/50 और अंत में 19/20 लिखा था। अन्य पेजों पर भी सट्टे के नम्बर दर्ज थे।
—
राजेश वार्ष्णेय एमक।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

