बदायूं
खाकी पर दाग! बदायूं में डायल 112 के सिपाही और होमगार्ड का नशे में बवाल, शादी समारोह में मचा हड़कंप
बदायूं जिले में पुलिस की छवि को झटका देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। थाना उसहैत क्षेत्र के बरौनियां गांव में चल रहे एक लगन समारोह की खुशियां उस वक्त मातम जैसे माहौल में बदल गईं, जब डायल 112 पर तैनात सिपाही और एक होमगार्ड नशे की हालत में वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
बताया जा रहा है कि दोनों वर्दीधारी कर्मी नशे में इतने धुत थे कि उन्होंने मेहमानों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। खुशी के माहौल में अचानक अफरा-तफरी मच गई, महिलाएं और बच्चे डर के माहौल में आ गए। ग्रामीणों ने किसी तरह स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन मामला बढ़ता चला गया।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और खाकी की छवि पर दाग लग गया है।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

