उझानी में नंदी महाराज पर एसिड अटैक, भक्तों में उबाल।
उझानी बदांयू 5 मई।
नगर में लगातार दूसरे दिन नंदी महाराज पर तेजाब डालने की अमानवीय घटना से गौभक्तों और आम लोगों में भारी रोष है।
सोमवार को कृष्णा कालोनी में दो सांडों पर किसी शरारती तत्व ने तेजाब फेंक दिया। घायल नंदी दर्द से तड़पते रहे। मामला शांत भी न हुआ था कि आज मंगलवार सुबह एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के सामने एक और नंदी महाराज पर तेजाब डालने की घटना सामने आई।
सूचना पर श्री राणीसती गोसेवा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे नंदी को गाड़ी से पुरानी अनाज मंडी स्थित गौ आश्रय स्थल ले जाकर इलाज शुरू कराया।
चिकित्सकों के अनुसार नंदी की पीठ और मुंह व गर्दन का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है।
लगातार हो रही घटनाओं से हिंदू संगठनों और गौसेवकों में गुस्सा है। गौसेवकों ने कहा, ” पुलिस तुरंत आरोपी को पकड़े।”


24 घंटे में 3 नंदियों पर हमला। आखिर कौन है जो बेजुबानों को निशाना बना रहा है? क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है?

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

