उझानी के माधव प्रताप ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण, जिले में लहराया परचम।
उझानी बदायूं 5 मई ।
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी के छात्र माधव प्रताप सिंह ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय व नगर का नाम रोशन किया।
यह प्रतियोगिता दिनांक 03 मई 2026 को बी0 बी0 एल0 पब्लिक स्कूल, अलख नाथ मंदिर, बरेली में आयोजित की गई थी। माधव ने जूनियर बालक वर्ग के अंडर 78 कि0 ग्रा0 भार वर्ग में अपनी शानदार तकनीक और दमखम का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


माधव की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के चेयरमैन विमलकृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल, निदेशिका नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट व प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने माधव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि माधव की यह जीत अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
—
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

