3:19 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी: स्प्रेड स्माइल्स फाउंडेशन ने स्कूल को दिए पंखे

उझानी: स्प्रेड स्माइल्स फाउंडेशन ने स्कूल को दिए पंखे।
उझानी-बदांयू 4 मई।

सोमवार को ‘स्प्रेड स्माइल्स फाउंडेशन’ ने अशर्फी देवी पालिका कन्या इंटर कॉलेज,को सीलिंग फैन भेंट किए। गर्मी में छात्राओं की पढ़ाई में मदद के लिए यह कदम उठाया गया।

कार्यक्रम में संस्था प्रमुख मोहम्मद मिन्हाज आलम खान, सचिव अफहाम आलम और संरक्षक एजाज आलम खान मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती वीरु ने संस्था का आभार जताया।

सचिव अफहाम आलम ने कहा कि शिक्षा के साथ शारीरिक विकास भी जरूरी है। संस्था जल्द ही खेल सामग्री भी उपलब्ध कराएगी। इस मौके पर स्कूल स्टाफ और संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस