राणा सिंह उम्र 55वर्ष निवासी बेहटा थाना अलापुर जनपद बदायूं जोकि थाना बिनावर क्षेत्र के गांव लालपुर मैं अपनी ससुराल एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि राणा सिंह शाम को लगभग 7:00 वजे शादी समारोह से दावत खाकर अपनी नई बाइक स्प्लेंडर प्लस से अपने घर बेहटा जा रहे थे, की तभी गांव कुन्डरा चकौंध व बिलहैत के बीच एक तीव्र मोड़ पर बाइक को कंट्रोल नहीं कर पाए जिससे वह मौके पर ही गिरकर खत्म हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फॉरेस्ट टीम व थाना बिनावर पुलिस। बदायूंसीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया व मृतक राणा सिंह के परिजनों से जानकारी ली। जानकारी द्वारा बताया जा रहा है कि मृतक थाना आलापुर में चौकीदार है। मृतक की डेड बॉडी पोस्टमार्टम हाउस को भेज दी गई है और जांच में जुटी थाना बिनावर पुलिस व फॉरेस्ट टीम

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

