2:32 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -नरऊ में पुलिया से दूषित पानी छोड़ने की योजना, ग्रामीणों में रोष

उझानी -नरऊ में पुलिया से दूषित पानी छोड़ने की योजना, ग्रामीणों में रोष।

कांग्रेस ने जताया विरोध, कल सोमवार को डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

उझानी बदायूं 3 मई।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ के बाहर बाईपास पर प्रस्तावित पुलिया निर्माण के जरिए उझानी का दूषित पानी गांव में प्रवाहित करने की योजना का ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं ने कड़ा विरोध किया है। आज ग्रामीणों ने पुलिया के निर्माण को रोक दिया।

ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, एआईसीसी सदस्य जितेन्द्र कश्यप, प्रदेश किसान कांग्रेस महासचिव गौरव सिंह राठौर, जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर तथा जिला महासचिव इगलास हुसैन नरऊ पहुंचे। नेताओं ने मौके पर निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया।और प्रोजेक्ट मैनेजर से वार्ता कर आपत्ति जताई।

ओमकार सिंह ने कहा कि दूषित पानी गांव में आने से बीमारियां फैलेंगी और खेती बर्बाद होगी। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस निर्माण के विरोध में सोमवार 4 मई 2026 को प्रातः 11 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अस्पताल के सामने स्थित अंबेडकर पार्क में एकत्र होने की अपील की गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस