3:10 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं पुराना आदेश पलटा, डॉ. देवेंद्र कुमार बने उझानी CHC के अधीक्षक

बदायूं पुराना आदेश पलटा, डॉ. देवेंद्र कुमार बने उझानी CHC के अधीक्षक।

उझानी-बदायूं 3 मई।

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 29 अप्रैल को जारी आदेश को रद्द करते हुए नया आदेश जारी किया है।

अब डॉ. देवेंद्र कुमार को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। वह अभी तक बिनावर CHC में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात थे। सीएमओ श्री मोहन झा ने डॉ. कुमार को तत्काल कार्यमुक्त होकर उझानी में योगदान करने के निर्देश दिए हैं।

सीएमओ कार्यालय से 2 मई को जारी पत्र के अनुसार, पिछला आदेश संख्या 369 तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। वहीं आदेश में अधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार की नई तैनाती का कोई जिक्र नहीं है।आपको लगता है नए अधीक्षक की तैनाती से उझानी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की गुंजाइश है।

विज्ञापन एक्सप्रेस