अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर भव्य आयोजन 3 मई को
बदायूं। सनातन संस्कृति और पर्यावरण शोधन के प्रतीक अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस के अवसर पर 3 मई 2026 को एक भव्य यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपराह्न 4:30 बजे शक्ति टेंट हाउस, जोगीपुरा में आयोजित होगा। आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवियों ने बताया कि वैदिक परंपरा में यज्ञ का विशेष महत्व है, जो न केवल आध्यात्मिक उन्नति बल्कि वातावरण की शुद्धि में भी सहायक माना जाता है। इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम का संकल्प लिया गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खुराना, प्रणव मिश्रा, आवेश पाल सिंह एवं गिरधारी सिंह राठौर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। आयोजकों ने समस्त सनातन धर्म एवं यज्ञ प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

