3:59 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के व्यापारी नेता ने ADM कल्पना जैसवाल को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन

उझानी के व्यापारी नेता ने ADM कल्पना जैसवाल को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन।

उझानी-बदांयू 2 मई।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री (युवा) अभिनव सक्सेना ने शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी कल्पना जैसवाल को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में युवा व्यापारी नेता ने नगर की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए निम्न मांगें रखीं हैं।

1-स्थायी अधिशासी अधिकारी की तैनाती की जाए-नगर पालिका परिषद उझानी में स्थायी EO की नियुक्ति की जाए। वर्तमान में यह पद बदायूं नगर पालिका के EO के पास अतिरिक्त प्रभार में है।

2-साप्ताहिक अवकाश का पालन हो -वर्षों से बुधवार को घोषित साप्ताहिक अवकाश का पालन नहीं हो रहा क्योंकि उस दिन कोई अधिकारी नहीं आता। अवकाश सख्ती से लागू कराया जाए ताकि मजदूरों का शोषण रोका जा सके।

3- साप्ताहिक बाजार में आपदा प्रबंधन, रामलीला मैदान में बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में आपदा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं है। जब तक ठेकेदार मानक पूरे न करे, बाजार लगाने पर रोक लगाई जाए।

4-सड़क की मरम्मत- बदायूं-मथुरा हाईवे पर बाबू जी कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तक सड़क चौड़ीकरण के नाम पर PWD ने दोनों ओर सड़क खोद दी है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। जल्द मरम्मत कराई जाए।

5-अतिक्रमण हटाया जाए- PWD के अधीन बदायूं रोड पर सब्जी मंडी से कश्यप पुलिया तक अवैध अतिक्रमण के कारण रोज जाम लगता है। स्कूली वाहन, एम्बुलेंस और राहगीर घंटों परेशान होते हैं।इस पर कार्रवाई की जाऐ।

6-अवैध ई-रिक्शा पर कार्रवाई- नगर में बिना रजिस्ट्रेशन और नाबालिग ई-रिक्शा चालकों की संख्या अधिक है। संबंधित अधिकारियों को इन पर रोक लगाने के निर्देश दिए जाएं।

7-अवैध स्कूली वाहन-नगर में अवैध स्कूली वाहन चल रहे हैं जिससे हादसे की आशंका है। परिवहन विभाग औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करे।

8-लाइब्रेरी में सुविधाएं नदारद-घंटाघर मार्केट के ऊपरी तल पर दुकान संख्या 22 में बनी नगर पालिका की अस्थायी लाइब्रेरी में बैठने की व्यवस्था नहीं है। पाठकों को परेशानी होती है।

अपर जिलाधिकारी कल्पना जैसवाल ने व्यापारी नेता को आश्वासन दिया कि जनहित की इन मांगों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस