श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्याय के प्रदेश उपाध्यक्ष बने उझानी के संदीप सक्सेना।
उझानी-बदांयू 2 मई।


नगर के मिल कंपाउंड निवासी संदीप सक्सेना को दिनेश जी फलाहारी महाराज की संस्तुति पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय महामंत्री शंकर वराडकर ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
श्री वराडकर ने कहा संदीप सक्सेना की श्रीकृष्ण व सनातन धर्म में अटूट आस्था को देखते हुए इन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है कि इनके आने से मथुरा ईदगाह को हटाने को संघर्ष कर रहे सनातनी भाइयों को बल मिलेगा। श्री सक्सेना ने बताया कि जो जिम्मेदारी दी गई है उसे मरते दम तक निभाने का प्रयास किया जाऐगा। व जल्द ही संगठन को ओर मजबूत करने को उसका विस्तार किया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

