1:38 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में सट्टे की खाईबाडी करते युवक दबौचा

उझानी में सट्टे की खाईबाडी करते युवक दबौचा।

उझानी-बदांयू 2 जून।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अयोध्यागंज पुराने टाकिज के पास पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई बीती रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टे से कमाई गई 980 रुपये की नकदी, एक सट्टा डायरी और एक डॉट पेन बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इस्तकार हुसैन पुत्र मुख्तयार हुसैन निवासी मोहल्ला गंज शहीदा का बताया है।

कोतवाली पुलिस टीम ने मिलकर आरोपी को पुराने सिनेमा हॉल के पास से पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 13जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस