11:32 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

भगवान बुद्ध समाज कल्याण सोसाइटी ने बुद्ध जयंती कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया

बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भगवान बुद्ध समाज कल्याण सोसाइटी द्वारा सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल सूरजकुंड मझिया बदायूं में बुद्ध जयंती कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य/अतिथि-जयप्रकाश मौर्य (निर्देशक /प्रवक्ता) ने कार्यक्रम आरटीओ निकट सम्राट अशोक परिवर्तन चौक धम्म यात्रा को पंचशील ध्वज दिखाकर रवाना किया धम्म यात्रा में एक दो तीन चार बौद्ध धर्म की जय जय कार नमोबुद्धाय के नारों के साथ लालपुर होते हुए कलेक्ट होते हुए पुलिस लाइन होते हुए इंदिरा चौक से दातागंज चौराहा होते हुए सूरजकुंड मझिया बदायूं में स्थापित बुद्ध बिहार पर पूजा बंदना कर विचार गोष्ठी भिक्षुओं के साथ बुद्ध वंदना की गई जिसमें कई जगह से बौद्ध विद्वानों ने सहभागिता की मुख्य आचार्य ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला
मुख्य अतिथि श्रद्धेय जयप्रकाश मौर्य ने बताया की भगवान बुद्ध के उपदेश आज भी 152 देशों में ऐसे ही नहीं पहुंचे, उन्होंने बताया उनके समय में देश विश्व गुरु हुआ करता था व अन्य देशों से लोग हमारे भारत में पढ़ने आते थे ऐसे महान पुरुष की जयंती हर वर्ष बैसाखी पूर्णिमा को सूर्य कुंड में मनाया जाता रहा है और हमेशा मनाया जाएगा वह आज का दिन बहुत ही खुशी का दिन है इस दिन को हर जगह गांव-शहर कस्बा व देश -प्रदेश व जिला तहसील जिला स्तर, ब्लॉक स्तर पर बढ़ चढ़कर मनाई जा रही है हम सभी इसे निरंतर बनाते रहेंगे विशिष्ट/ अतिथि श्री गणेश चंद्र शाक्य प्रधानाचार्य ने कहा आज हमें संकल्प लेना है की बुद्ध समय में किसी व्यक्ति के साथ कोई भेदभाव नहीं होता था तो हम भी कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे भारत को पुनः विश्व गुरु,सोने की चिड़िया और विश्व विजेता बनाना है अध्यक्षता कर रहे,श्रद्धेय होमेन्द्र स्वरूप शाक्य बौध्द जी ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम को सफल बनाने में दयाशंकर मौर्य का विशेष योगदान रहा!जिला अध्यक्ष गायत्री बौद्ध ने सभी को खीर वितरण कराई
कार्यक्रम में दयाशंकर मौर्य, विजय प्रताप सिंह, राजवीर सिंह, गणेश चंद्र शाक्य, होमेंद्र स्वरूप बौद्ध, लोकेश शाक्य, रेनू देवी, भैया लाल, जयप्रकाश शाक्य, जयप्रकाश मौर्य, प्रदीप शाक्य प्रधान, प्रमोद शाक्य किसान एकता संघ बदायूं जिला अध्यक्ष हंसराज शाक्य, अशोक शाक्य, आदर्श शाक्य, हेमलता शास्त्री, प्रवेश शाक्य, सर्वेंद्र शाक्य, अर्चना शाक्य, प्रज्ञा शाक्य, सोनी मौर्य ,साहब सिंह बौद्ध, अनमोल कुमार, हर्षित शाक्य, सुलेखा आदि लोग मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस