3:59 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

हृदय गति रुकने से समीर राठी का निधन, नगर में शोक की लहर

हृदय गति रुकने से समीर राठी का निधन, नगर में शोक की लहर
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित साहूकारा कॉलोनी निवासी एवं समीर इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक समीर राठी (42) का शुक्रवार की सुबह हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि समीर राठी सुबह अपने घर पर ही थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें संभाल पाते, इससे पहले ही उनकी हृदय गति रुक गई। उन्हे नगर के निजी चिकित्सकों को यहां दिखाया। जिन्होंने उन्हे मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा गया। समीर राठी मिलनसार एवं सामाजिक स्वभाव के युवा व्यापारी थे। जिसके चलते नगर में उनकी अच्छी पहचान थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे। उनके निधन पर नगर के पूर्व चैयरमेन अनुज वाष्र्णेय, ओमप्रकाश सागर, राकेश माहेश्वरी, सभासद तौफीक अंसारी, ईट व्यवसायी रजनीकांत अग्रवाल, राहुल चौधरी, भाजपा नेता विवेक राठी, भुवनेश राठी, दीपक चौहान, अरविंद कुमार, अजय गिरी, नरेश महेश्वरी, नवदीप महेश्वरी, राजेश मालपानी, अक्षय दीक्षित, प्रखर माहेश्वरी, रामकुमार, नवल किशोर सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस