बदायूं 30 अप्रैल भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय आवाहन पर हर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधन सोपा गया
बदायूं में मालवीय आवास गृह पर सुबह से ही हरी टोपी धारी एकत्र हुए सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को सोपा गया
भारतीय किसान यूनियन मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा सरकार खत्म करना चाहती है किसानों को फार्मर रजिस्ट्री तथा इंतखाब खतौनी पर खाद मिलेगा ऐसी पाबंदियां लगाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है
विद्युत विभाग पर जमकर बरसे मंडल प्रवक्ता शहरीकरण में विद्युत एयर कंडीशन और बड़े लोगों के लिए गर्मी के राहत के लिए आपूर्ति हो रही है किसानों को नहीं मिल रही है 2 घंटे भी विद्युत करोड़ों रुपए की फैसले धराशाई हो गई हैं
इस अवसर पर सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा आखिर अन्नदाता किया करें सरकार की नीति किसान विरोधी तैयार करके तुरंत लागू कर दी जाती हैं और किसानों की समस्या पर हम बरसों तक लड़ते रहते हैं परंतु कोई नहीं सुनता वृद्धा पेंशन पर जिस तरह उनकी आय पर बनती है आखिर सांसद और मंत्रियों की आई क्यों नहीं देखी जाती लाचार मजबूर मजदूर किसानों पर नियम और कानून थोपे जाते हैं इस तरह काम चलने वाला नहीं
मंडल सचिव विनोद बाबू सक्सेना ने कहा किसानों की आवाज को नहीं सुना गया तो फिर हम प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए तैयारी के लिए हाई कमान का निर्देश प्राप्त हो चुका है इस अवसर पर सदर तहसील उपाध्यक्ष कैसर अली सलारपुर ब्लाक अध्यक्ष पप्पू सैफी बृजपाल प्रजापति जिला प्रचार मंत्री कल्नन मियां तस्लीम गाज़ी भंवर पाल सिंह भगवान दास वाल्मीकि सुनील कुमार नरेंद्र यादव समसुद्दीन गाजी शिवदयाल सागर आदि लोग मौजूद रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

