10:39 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: अफीम तस्कर दबोचा

बदायूं

दातागंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: अफीम तस्कर दबोचा

बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने राजेन्द्र नामक अभियुक्त को 395.6 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था। बरामदगी के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस