शांति व्यवस्था भंग करने वाला युवक गिरफ्तार, एस डी एम के समक्ष पेश
कुंवर गांव
कुंवरगांव (बदायूं)। बुधवार को थाना कुंवरगांव पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मोंगर गांव निवासी पंकज पुत्र जसवंत को शांति भंग की आशंका के चलते कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारी सदर बदायूं के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा और कांस्टेबल अनुज शर्मा,
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

