3:24 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्य समीक्षा एवं योजना बैठक 29 अप्रैल से

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में त्रिदिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन, कार्य समीक्षा एवं योजना बैठक 29 अप्रैल से

विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू रहेंगे मुख्य अतिथि

बदायूं,मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के प्रधानाचार्यों का त्रि दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन, कार्य समीक्षा एवं योजना बैठक का आयोजन 29 अप्रैल 2026 अपराहन से 1 मई 2026 अपराहन तक संपन्न होगा.
विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने बताया, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रधानाचार्यों का त्रि दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन, कार्य समीक्षा एवं योजना बैठक का आयोजन दिनांक 29 अप्रैल दिन बुधवार अपराहन से 1 मई 2026 दिन शुक्रवार अपराह्न तक किया जाएगा.
उद्घाटन सत्र शाम 6:30 से रहेगा.
प्रधानाचार्य सम्मेलन में मुख्य अतिथि विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू एवं विद्या भारती के अन्य प्रांतीय एवं संभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे.
उक्त जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांतीय प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर ने दी.

विज्ञापन एक्सप्रेस