बदायूं
बैंक सुरक्षा को लेकर हजरतपुर पुलिस सख्त, व्यापक चेकिंग अभियान चलाया
जनपद बदायूं में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बदायूं के निर्देशन में थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा सघन बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न बैंक शाखाओं और एटीएम केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस टीम ने गहन निरीक्षण किया।
अभियान के तहत बैंक परिसरों, एटीएम बूथों और उनके आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की बारीकी से चेकिंग की गई। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए बैंक ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि की संभावना को समय रहते रोका जा सके।
थाना हजरतपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

