मिट्टी खनन से संबंधित डॉक्यूमेंट दिखाने पर खनन माफिया ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बदायूं में मिट्टी खनन के डॉक्यूमेंट्स (दस्तावेज़) मांगने और अवैध खनन का विरोध करने पर गांव मोहम्मदपुर व्यार निवासी खनन माफिया द्वारा पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने पुलिस प्रशासन को तहरीर देकर अवैध खनन माफिया के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
आपको बताते चले मामला जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव सेमर मई गांव का है, जहां आए दिनों मोहम्मदपुर व्यार गांव का एक अवैध खनन माफिया अवैध मिट्टी खनन का कारोबार जोरों पर कर रहा था। सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी ने अवैध खनन माफिया से मिट्टी से संबंधित डॉक्यूमेंट (दस्तावेज) दिखाने हेतु कहां, इतने में ही बौखला गया और उसने मीडिया कर्मी को पच्चासो गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। इस दौरान मीडिया कर्मी ने यह भी बताया है कि अवैध खनन माफिया के गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सभी साक्ष्य उसके पास मौजूद हैं। इसके बाद मीडिया कर्मी ने थाना बिनावर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
‘इस संबंध में थाना बिनावर प्रभारी निरीक्षक अरिहंत सिद्धार्थ ने मीडिया कर्मी को आश्वासन देकर कहा कि इस मामले में साक्ष्य के आधार पर गाली गलौज करने वाले खनन माफिया के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।”
इस संबंध में खनन अधिकारी बदायूं गुलशन कुमार का कहना है कि सूचना मिलने पर अवैध खखन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

