5:33 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

घर में घुसकर महिला से मारपीट, चार पर मुकदम

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव पडौलिया गांव में दबंगों ने घर में घुसकर अकेली महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव पडौलिया निवासी मोमिन निशा पत्नी शकरुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अप्रैल की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान गांव के ही रुखसाद, साबिद, शोएब और इस्लाम उसके घर में घुस आए। आरोप है कि चारों ने उसके साथ मारपीट की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस