1:38 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

लाठी-डंडों से हमला, किसान व बेटा घायल

मक्का की सिंचाई के दौरान खेत पर दबंगों का धावा, जान से मारने की धमकी

 

कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में दबंगों ने मक्का की फसल की सिंचाई के दौरान पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

थानाक्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी मो. नवी पुत्र इरशाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 22 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे अपने बेटे अब्दुल सुबूर के साथ खेत पर मक्का की फसल की सिंचाई करने गया था। इसी दौरान वह पास के खेत में भूसा भरने चला गया और उसका बेटा सिंचाई करता रहा। आरोप है कि कुछ देर बाद गांव के ही इसरत, सालिम और आलिम अचानक वहां पहुंच गए और उसके बेटे को गालियां देते हुए लाठी-डंडों से मारना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना में अब्दुल सुबूर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस