3:27 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव ने खोया शिक्षा जगत का स्तंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेंद्र मथुरिया नहीं रहे

कुंवरगांव। कस्बे के वार्ड संख्या 6 निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेंद्र मथुरिया का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके जाने से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे कस्बे में शोक की गहरी लहर है।

महेंद्र मथुरिया ने अपने लंबे शिक्षकीय जीवन में सैकड़ों विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। अनुशासन, सरलता और समर्पण उनकी पहचान रही। उनके निधन की खबर फैलते ही उनके शिष्यों, परिचितों और क्षेत्रवासियों में शोक की भावना फैल गई। परिवार में पत्नी मधु देवी, बेटे विकास मथुरिया, आशीष मथुरिया, मिथुन मथुरिया व बेटी कुमकुम और आरती हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। कस्बे में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

———————

नगर पंचायत प्रतिनिधि ने जताया शोक
नगर पंचायत प्रतिनिधि अरविंद रावत ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महेंद्र मथुरिया एक आदर्श शिक्षक और सम्मानित व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा कि उनके निधन से समाज ने एक सच्चे मार्गदर्शक को खो दिया है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

———————
शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति
महेंद्र मथुरिया के निधन को क्षेत्र के लोग शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति मान रहे हैं। उनका जीवन अनुशासन और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित रहा, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस