बिल्सी। उझानी रोड स्थित गल्ला मंडी गेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने खाद की बिक्री में ओवर रेटिंग की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पारदर्शी रखी जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सिंचाई के मुद्दे पर भी विधायक ने गंभीरता दिखाई। विधायक ने एक्सईएन नागेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी जेपी राजपूत और जेई गजेंद्र पाल के साथ मीटिंग की और उन्होंने कहा बिजली सप्लाई बिना कटौती के दी जाए। विधायक ने परेशान किसानों से कहा बिजली कटौती पूर्ण रूप से बंद होगी और सभी किसानों के लिए भरपूर मात्रा में बिजली सप्लाई मिलेगी। इस मौके पर बिल्सी एसडीएम राजेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश सागर, विनोद पालीवाल, मुकेश चौहान, हरिओम राठौर, आदित्य माहेश्वरी, राहुल शाक्य, प्रखर महेश्वरी आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

