बदायूं
कादरचौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और बिना नंबर की बाइक के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बदायूँ, 24 अप्रैल 2026
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के कुशल निर्देशन में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को अवैध शस्त्र और बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सर्वेश पुत्र पूरनलाल, निवासी ग्राम खेड़ा जलालपुर, थाना उसहैत, जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 114/26 पंजीकृत है, जिसमें धारा 137(2)/65(2) बीएनएस एवं 5एम/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। थाना कादरचौक पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

