11:35 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक – किसान पर खौलता तेल डालकर किया हमला

बदायूं में दिल दहला देने वाली घटना: किसान पर खौलता तेल डालकर किया हमला

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव में एक किसान पर खौलता रिफाइंड तेल डालकर गंभीर रूप से झुलसा दिया गया। पीड़ित किसान मनोहरलाल (53) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना भतीजे की शादी से एक दिन पहले मंडप की रस्म के दौरान हुई। घर के पास हलवाई खाना बना रहे थे, तभी कुछ लोग नशे में वहां पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया और आरोपियों ने पहले किसान की पिटाई की, फिर खौलते तेल से भरी कढ़ाही उन पर उंडेल दी।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस