3:58 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

हुसैनपुर – किन्नरों ने दूल्हा पक्ष पर की फायरिंग – छः गिरफ्तार

कुंवर गांव। क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में बीती रात प्रेम शंकर की बेटी की बारात थाना मूसा जाग क्षेत्र के गांव कथरा निवासी नेमचंद्र के घर से आई थी

दुल्हन के पिता प्रेम शंकर मौर्य के मुताबिक शादी की सभी रस्में पूरी हो गई थी लेकिन प्रातः के समय भावरों की रस्म शुरू होने वाली थी

इसी दौरान बोलेरो कार में सवार आधा दर्जन किन्नर दुल्हन के घर के नजदीक ठहरी बारात परिसर में आ गये और दूल्हा पक्ष से अपने 21000 रुपए की मांग करने लगे किन्नरों को देखते ही दुल्हन पक्ष के तमाम रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए दुल्हन के पिता के मुताबिक दूल्हा के पिता ने किन्नरों के हांथ में 2100 सौ रुपए दिए लेकिन किन्नर 21000 हजार का नेग की मांग को लेकर अड़े हुए थे रूपयो की मांग पूरी न करने पर किन्नरों ने अर्धनग्न अवस्था अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी और हंगामा करने लगे जिसका बाराती लोग विरोध कर रहे थे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई बात आगे बढ़ गई आरोप है कि किन्नरों ने हाथापाई शुरू कर दी और तुरंत बोलेरो कार में रखा तमंचा निकालकर एक किन्नर ने फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया जहां पथराव में बाराती पक्ष का गौरव निवासी कथरा घायल हो गया फायरिंग से बारात स्थल पर भगदड़ मच गई गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और किन्नरों को बंधक बना लिया सूचना पर डायल 112 पुलिस व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई घायल को जिला अस्पताल में भिजवाए और किन्नरों की गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें कई लाठी डंडे और दो तमंचा ,धराधार हथियार कैंची और नंबर प्लेट बरामद हुई पुलिस ने किन्नरो को उन्हीं की गाड़ी में बैठा दिया थाने ले जाने से पहले गांव वालों ने गाड़ी को घेर लिया और विरोध करने लगे हंगामा काटने लगे बाराती लोग मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए लोगों द्वारा समझाने पर किन्नरों की गाड़ी को पुलिस हिरासत में आगे बढ़ाने दी गई पुलिस मौके से ड्राइवर सहित आधा दर्जन किन्नरों को थाने ले गई इसके बाद भावरों की रस्म शुरू की गई । पूरी घटना की तहरीर दुल्हन के चाचा फूल सिंह पुत्र टीकाराम ने थाने दी है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि आधा दर्जन किन्नर बिना नम्बर प्लेट की बुलोरो गाड़ी से पहुंचे और 21 हजार रुपए की मांग की जहां दूल्हे पिता ने जब उन्हें 21 सौ रुपए दिए तो किन्नर वह आग बबूला हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया जहां उन्होंने कार से तमंचे निकालकर फायरिंग की और पथराव किया जिसमें दूल्हा पक्ष के गौरव को चोट लग गई उन्होंने किन्नरों पर दूल्हे के पिता के हांथ से बैग छीनने का आरोप लगाया जिसमें 60 हजार रुपए भी छीन लिए उन्होंने किन्नरों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

किन्नरों की गाड़ी पर सपा जिलाध्यक्ष लिखा हुआ था जो कुंवर गांव के किन्नर महासभा की जिलाध्यक्ष रज्जो किन्नर की थी । गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी नंबर प्लेट पुलिस को गाड़ी में रखी हुई मिली ।

इनके खिलाफ हुई कार्यवाही

किन्नर रोहित पुत्र शराफत निवासी जामा मस्जिद थाना कोतवाली ,खुशी पुत्र महनुउद्दीन , जस्सी पुत्र चंद्रपाल निवासी कस्बा कुंवर गांव ,राधा पुत्र राजीव निवासी रामनगर कलोनी थाना मिलक जनपद रामपुर ,विनीता पुत्र प्रेमपाल निवासी सुभाषनगर जनपद बरेली ,आयान पुत्र अशफाक निवासी सालारपुर थाना सिविल लाइन बदायूं जिनके पास से दो तमंचा नाजायज 315 बोर व 5 जिंदा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस ,4 धारदार हथियार कैंची ,व 5 लकड़ी के डंडे एक बुलोरो कार बरामद हुई पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया ।

विवादों में रहती हैं रज्जो किन्नर कुछ दिन पहले भी कोतवाली पर बधाई नेग लेने को सीमावर्ती को लेकर किन्नर समाज से विवाद मारपीट हो चुकी है जिसमें दोनों तरफ से मुकदमे दर्ज हुए थे

विज्ञापन एक्सप्रेस