2:18 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

म्याऊं ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत बैठक सम्पन्न

म्याऊं ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत बैठक सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों पर किया मंथन।

म्याऊं। ब्लॉक म्याऊं परिसर में आज क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक में आंवला सांसद नीरज मौर्य, दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ अंकित भईया, ब्लॉक प्रमुख म्याऊं विनीता शाक्य, भाजपा नेता के.सी. शाक्य तथा बीडीओ म्याऊं मनीष सिंह वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने गांव स्तर पर चल रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, विकास कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने पर जोर दिया गया।इस अवसर पर दर्जनों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लॉक स्टाफ भी मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उठाया और उनके समाधान के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।बैठक के अंत में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट अमित वर्मा

विज्ञापन एक्सप्रेस