7:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

हज रवाना हुए दंपति – कुंवरगांव में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

हज रवाना हुए दंपति
– कुंवरगांव में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

कुंवरगांव। नगर में मंगलवार देर रात उस समय भावुक और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब मोहब्बत हुसैन अंसारी अपनी पत्नी नसीम बेगम के साथ हज यात्रा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर पूरे नगर ने जिस तरह एकजुट होकर दंपति को विदाई दी, उसने गंगा-जमुनी तहजीब की मजबूत तस्वीर पेश कर दी।
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी और अरविन्द रावत ने अपने आवास पर दंपति का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए फूल बरसाए और उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। विदाई के दौरान खास बात यह रही कि दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने गले मिलकर दंपति की सलामती और कामयाब हज यात्रा की दुआ की। पूर्व सभासद डॉक्टर नवी अंसारी ने कहा कि हज पर जाना हर मुस्लिम के लिए एक बड़ी नेमत और सौभाग्य की बात होती है। इस अवसर पर नगर में आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द के माहौल में सभी ने विदाई दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस