5:12 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज -नवनियुक्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार में तहसील के सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक

दातागंज -नवनियुक्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार में तहसील के सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक।
दातागंज -दातागंज तहसील में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह एवंदातागंज तहसीलदार विजय कुमार ने बीते दो दिवस को दातागंज तहसील का तहसीलदार पद एवं कार्य भार ग्रहण किया था। पद ग्रहण करने के उपरांत तहसीलदार महोदय विजय कुमार दातागंज ने अपने कार्यालय से एक पत्र जारी कर अधिवक्ताओं से दातागंज तहसील सभाकक्ष में आज 1:00 बजे बैठक अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों के बीच संपन्न करने का बीते दो दिवस को तहसीलवार अध्यक्ष के नाम आया था जिसमें आज सभा कक्ष में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार सिह की अध्यक्षता में एवं एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता जनरल सेक्रेटरीव तहसील बार के समस्त पदाधिकारी एवं समस्त अधिवक्ता सभा कक्ष में बैठक में सम्मिलित हुए बैठक में बोलते हुए विनोद कुमार सिंह ने अपना परिचय दिया एवं समस्त अधिवक्ताओं का परिचय प्राप्त किया उन्होंने अपने संबोधन में अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की जिससे जनता की समस्याओं का निराकरण है।
इसी क्रम में तहसील बार के जनरल सेक्रेटरी संतोष यादव ने नए अधिकारीगण को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उप जिलाधिकारी महोदय विनोद कुमार सिंह ने अपना परिचय देते हुए सभी से बार एवं बेंच के रिश्ते मजबूत कर बादकारियों मुकदमों में एवंजनहित के कार्य प्राथमिकता से निस्तारण करने में सभी अधिवक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कोई भी अधिवक्ता का व्यक्तिगत कार्य हो या किसी अधिकारी कर्मचारी से शिकायत तो बह मुझे किसी भी समय मिल सकता है उसकी समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

तहसीलवारअध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा समस्याओं को लेकर कहा कि हमारी तहसील में कुछ समस्याएं हैं जो हम उप जिलाधिकारी महोदय कोलिखित में अवगत शीघ्र ही करा देंगे बार एवं बेंच के रिश्तों को मजबूत करने का पूर्ण आश्वासन एवं सहयोग वार के अध्यक्ष ने दिया है।
बैठक में आराम सिंह यादव, मोहम्मद इसाक, रमेश बाबू सक्सेना, एडवोकेट, सुखपाल सिंह यादव, उमेश चंद सक्सेना, मोहम्मद रहूफअंसारी, धर्मेंद्र पाल सिंह, शैलेंद्र तोमर सहित तहसील वार के अधिकांश अधिवक्ता सभा कक्ष में थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस