बदायूं जिले में लगभग सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत अपने क्षेत्र में व्याप्त गंदगी और सडकों की बदहाली को नजरंदाज करके अपने क्षेत्र में सडकों के गडडा मुक्त और रोजाना सफाई के दावे किए जा रहे हैं जबकि खुले पडे मेनहोल भी किसी नगर पालिका और नगंर पंचायत को नहीं दिख रहे हैं।
बदायूं एक्सप्रेस की ओर से जनपद की इन समस्याओं को लेकर सडकों के गडडे एवं नालियों की गंदगी तथा खुले मेनहोल दिखाने उनके संज्ञान में लाने हेतु अभियान चलाने का निर्णय लिया जा रहा है। जनपद वासियों से निवेदन है कि अपने क्षेत्र की सडकों की बदहाली और नालियों की खुशहाली का फोटो जगह के नाम सहित हमारे व्हाटसअप नम्बर 9084001002 पर भेज देवें और आप चाहते हो कि आपका नाम साथ में लगाया जाए तो अपना नाम भी लिखकर भेज दीजियेगा। आपके सहयोग से बदायूं एक्सप्रेस जनपद की सोती नगर पालिकाओं और दावें की हकीकत सबके सामने लाकर उनकी कार्यप्रणाली को सामने लाकर समस्या मुक्त बदायूं बनाने की कोशिश करेगें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

