5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उसावां – हाईवे किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पास में पड़ी मिली बाइक

बदायूं

हाईवे किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पास में पड़ी मिली बाइक

उसावां थाना क्षेत्र के हजारा मोड़ के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
बदायूं जिले के उसावां थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे हजारा गांव के रास्ते पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। खास बात यह रही कि शव के पास ही उसकी बाइक भी खड़ी मिली, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की पहचान मुनेन्द्र सिंह पुत्र विजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है, जो थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम झंडूपुर का निवासी बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना हजारा मोड़ के पास हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। हत्या, हादसा या अन्य किसी कारण से मौत हुई—इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस