5:58 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति अभियान के तहत उसहैत इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

बदायूं

मिशन शक्ति अभियान के तहत उसहैत इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी

बदायूं जिले की नगर पंचायत उसहैत स्थित अहमद हसन इंटर कॉलेज में 21 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उसहैत पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न आपातकालीन सेवाओं और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान थाना उसहैत के मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक संजय गौड़ और महिला कांस्टेबल प्रवेश ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परेशानी, चोरी या लड़ाई जैसी स्थिति में तत्काल 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए वुमेन पावर हेल्पलाइन 1090 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
इसके अलावा, साइबर अपराधों से बचाव के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों के लिए 102 और एंबुलेंस सेवा हेतु 108 नंबर का उपयोग करने की सलाह दी गई। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना रहा।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस