भीषण आग में तीन भैंसे जली, एक कार राख लाखों की हुई क्षति।

रिपोर्ट अमित वर्मा
उसावां। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचदुरा दीवान नगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। देवेंद्र यादव के घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।बताया जा रहा है कि जिस घर में शादी का कार्यक्रम था, उसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में खड़ी वैगनआर कार, तीन भैंसें, अनाज, नकदी सहित अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए। दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह और उसावा थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। अतेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगें। साथ ही उन्होंने विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।पीड़ित देवेंद्र यादव ने बताया कि आग अचानक लगी, लेकिन उन्हें संदेह है कि यह घटना सुनियोजित हो सकती है। हालांकि, अभी तक उन्होंने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है।
आरोप है कि आग लगने के 2 घण्टे बाद भी प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं पहुंची।यदि अग्निशमन दल समय से पहुंच जाता तो काफ़ी सामान बचाया जा सकता था।फिलहाल इस घटना के बाद गांव में दहशत और दुख का माहौल है। पीड़ित परिवार ने सरकार से उचित मुआवजे और न्याय की मांग की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

