10:16 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक ही पक्ष के दो लोग घायल

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक ही पक्ष के दो लोग घायल
– घायलों की ओर से तहरीर आने पर की जाएगी उचित कार्रवाई

बदायूं: जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में दिन रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के आमने-सामने हो जाने से जमकर लाठियां, कुल्हाड़ी और फरसे चले जिसमें एक पक्ष के पति-पत्नी व सास सहित तीन लोगों को गंभीर चोंटे आईं हैं, जबकि गांव में फायरिंग होने की भी चर्चा हो रही है।
मामला जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के सिकरोडी गांव का है, जहां पर पुरानी रंजिश के चलते आमने सामने होने से दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे, फरसा और कुल्हाड़ी चले, जिसमें सर्वेंद्र पुत्र राजवीर सिंह, भारती सिंह पत्नी सर्वेंद्र सिंह हसमुख सिंह पत्नी राजवीर सिंह सहित से लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अभी तक घायलों की ओर से एक पक्ष से थाना बिनावर पहुंचा है। इस दौरान थाना बिनावर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से सर्वेंद्र, भारती व उनकी सास हंसमुख को इलाज उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी से पता चला है कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष में विवाद हुआ था।
जबकि सूत्रों द्वारा मिली जानकारी से पता चला है कि दूसरे पक्ष से भी लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। बाकी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इस संबंध में थाना बिनावर इंस्पेक्टर अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घायलों की ओर से अभी तक शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है और घायलों को इलाज उपचार हेतु भेज दिया गया है तहरीर आने के आधार पर जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस