5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं को किया रवाना

लखनऊ। बरेली भारत की अटूट आस्था और सनातन परंपरा के प्रतीक सोमनाथ की शाश्वत विजय को समर्पित “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा” का शुभारंभ आज लखनऊ से भव्य रूप से किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से आए शिवभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारतीय आस्था, संस्कृति और अदम्य आत्मविश्वास का प्रतीक है, जिसने हर आक्रमण के बाद भी अपनी गरिमा को अक्षुण्ण रखा।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया को मुख्यमंत्री द्वारा गंगाजल का पात्र भेंट कर यात्रा के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनके नेतृत्व में श्रद्धालुओं का जत्था सोमनाथ महायात्रा के लिए प्रस्थान किया।

“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत आयोजित इस यात्रा में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से चयनित श्रद्धालु शामिल हुए। राज्य सरकार द्वारा यात्रा के दौरान परिवहन, भोजन, आवास, चिकित्सा और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

श्रद्धालुओं का यह जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच सोमनाथ धाम पहुंचेगा, जहां वे भगवान शिव के दर्शन कर आस्था का महापर्व मनाएंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस