सहसवान: उपकेंद्रों के निरीक्षण में सुरक्षा मानकों पर सख्ती, बिना अनुमति शटडाउन पर रोक
“विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता”

सहसवान,बदायूं। दहगवां एवं जरीफनगर उपकेंद्र का शनिवार को संघन निरीक्षण किया गया, जिसमें विद्युत विभाग के समस्त स्टाफ को सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया गया कि केवल अधिकृत (Authorized) कार्मिक ही लिखित रूप में शटडाउन लेंगे एवं देंगे। बिना अनुमति शटडाउन लेने या देने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।
अवर अभियंता को निर्देशित किया गया कि वे तत्काल भंडार केंद्र से सुरक्षा उपकरण प्राप्त कर सभी कर्मचारियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी स्थिति में अकुशल स्टाफ को शटडाउन न दिया जाए।
जो कुशल कर्मचारी पोल पर चढ़ने में असमर्थ हैं, उन्हें चिन्हित कर अकुशल श्रेणी में रखा जाएगा, जबकि जो अकुशल कर्मचारी पोल पर चढ़ने में सक्षम हैं, उन्हें कुशल श्रेणी में लाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।
उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए मानक के अनुसार गैंग की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सहसवान टाउन क्षेत्र में रात्रि गैंग की व्यवस्था हेतु अधिशासी अभियंता को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है।
शनिवार को विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया विद्युत विभाग द्वारा सुरक्षा एवं उपभोक्ता हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

