बदायूं
उसहैत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शांति भंग में 9 आरोपी गिरफ्तार
बदायूं जनपद के थाना उसहैत क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार ये सभी लोग आपसी विवाद व शांति भंग करने की गतिविधियों में शामिल थे।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में वीरपाल (58), संजीव (25), नानुक (25), शिवम (20), अनूप (25), जगवीर (24), देवेन्द्र (28), फौजदार (58) और रामसिंह (57) शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग गांवों—डभौरा, दलेलनगर, पदमपुर और खजूरा पुख्ता के निवासी हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

