डिग्री कालेज में हुआ नुक्कड़ नाटक व मानव श्रृंखला का आयोजन
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर समाज को महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।
प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना ही महाविद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता का भाव विकसित करते हैं। नुक्कड़ नाटक एवं मानव श्रृंखला के माध्यम से छात्राओं ने महिला अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आस्था माहेश्वरी, मान्या जैन, फिज़ा कादरी, मंतशा कादरी, अखलेश, सृष्टि अरुण, प्रिया दीक्षित, सलौनी अरुण, खुशी सोलंकी, गुनगुन माहेश्वरी, रोशमीन, गीता एवं शिवानी सहित अन्य छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन शाहबुद्दीन अली खां ने किया। इस मौके पर विशाल महर, अब्दुल रईस खां, सुभाष बाबू, सूरजपाल, प्रदीप कुमार, बबिता यादव एवं अभय यादव आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

