10:57 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कल मरम्मत कार्य के चलते खितौरा उपकेंद्र से 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बदायूं। बदायं के उघैती स्थित खितौरा विद्युत उपकेंद्र से पोषित
ग्रामीण इलाकों में रविवार को लगभग आठ घंटे तक
बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी
सूचना के अनुसार, यह आपर्ति मरम्मत कार्य के कारण
प्रभावित होगी। विद्युत विभाग ने बताया कि खितौरा विद्यूत उपकेंद्र पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान 33केवी पैनल वायरिंग और अन्य तकनीकी कार्य संपन्न
केए जाएंगे, जो भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित विद्युत
आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं।
यह कार्य रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
घलेगा। डसके चलते कस्बा सहित उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति
निर्धारित समय तक प्रभावित रहेगी।
एसडीओ अनिल कृमार सिंह ने यह जानकारी दी कि
कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से बहाल कर
दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए
खेद व्यक्त किया है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और सलाह दी है कि वे निर्धारित समय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए आवश्यक
कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें।

विज्ञापन एक्सप्रेस