मिशन शक्ति टीम ने कुंवरगांव में महिलाओं को किया जागरूक, योजनाओं व हेल्पलाइन की दी जानकारी
कुंवर गांव
कुंवरगांव आज दिन शनिवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (2nd) के अंतर्गत एंटी रोमियो स्क्वाड एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरगांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही महिला सुरक्षा व सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1090, 181, 112, 102, 108, 1076, 1098 और 1930—की जानकारी भी साझा की गई।
टीम द्वारा मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका समझाते हुए महिलाओं और बालिकाओं से उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और उन्हें सुरक्षा व जागरूकता के प्रति प्रेरित किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

