कुंवरगांव पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ शातिर अभियुक्त को दबोचा
कुंवरगांव (बदायूं)। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंवरगांव पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
गुरुवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस टीम ने गंगा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड के अंडरपास के पास, ग्राम लोचनपुर के सामने दराबनगर जाने वाले कच्चे रास्ते पर कार्रवाई करते हुए इकरार पुत्र बच्चन निवासी ग्राम भैंसामई को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में उ0नि0 सुकेन्द्रपाल सिंह, कांस्टेबल अनुज कुमार और गौरव कुमार शामिल रहे। थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

