दातागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 699 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बदायूं | 17 अप्रैल 2026
जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं, सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 699 ग्राम अफीम के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 17 अप्रैल 2026 को थाना दातागंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कच्ची सड़क स्थित सुखौरा मोड़ से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 699 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अंकेश पुत्र श्रीपाल और श्रीपाल पुत्र रामस्वरूप, निवासी ग्राम ब्रहामपुर, थाना दातागंज, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना दातागंज में मु0अ0सं0 0114/26 धारा 8/18/29 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई को उपनिरीक्षक नाहर सिंह और उनकी टीम द्वारा अंजाम दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

